{"_id":"c61e3f4710654c6272a7391cba124d73","slug":"accidental-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
सपवाल क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खनबाल रईयां निवासी मास्टर पूर्ण चौधरी विजयपुर से सांबा की ओर बाइक पर जा रहे थे कि हाईवेे पर लावारिस मवेशियाें को बचाते समय उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे वह मार्ग पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर पहुंचाया। यहां से उन्हें जम्मू रेफर किया गया। बाद में अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन