{"_id":"60fb0fc58ebc3e58532399c6","slug":"accident-sunderbani-news-jmu2400738126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिले के गांव टेरी में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन आदिवासी पुत्र सरजू निवासी राजनगर मध्यप्रदेश गांव टेरी में एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ लोडिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को वह चलते ट्रैक्टर से अचानक गिर गया, और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भक्तों की भीड़
सुंदरबनी। उपजिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु गद्दियों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। उत्साह से भरे कुछ बाहरी भक्त तो एक-दो दिन पहले से ही गुरुओं को स्थानों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। श्री श्री 1008 राज गुरु पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज के हजारों भक्तों ने शिवकाशी आश्रम में पहुंचकर गुरु की पूजा की और आशीर्वाद लिया। वहीं, नगर में स्थित शक्ति संस्थान में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुनितानंद गिरी जी के भक्तों ने शक्ति संस्थान पहुंचकर गुरु की पूजा कर आशीर्वाद पाया। इस प्रकार के कई कार्यक्रम नगर में आयोजित हुए। संवाद