फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
accident
विशनह उप जिला अस्पताल से सड़क हादसे में घायल को जीएमसी जम्मू रेफर करते हुए - फोटो : RSPURA
अरनिया। सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। उसकी पहचान गारू राम (37) पुत्र ज्ञान चंद निवासी कोठे व्यासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को गारू राम बाइक से घर जा रहा था। तभी गांव स्थित अजय फार्म से करीब 40 मीटर पीछे सड़क हादसा हो गया। कुछ लोगों ने जब उसे बाइक से गिरा देखा तो आसपास के लोगाें को बताया। स्थानीय सरपंच शशि पाल व लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सरपंच ने इसकी सूचना अरनिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे उप चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। सरपंच शशि पाल का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए थाना प्रभारी से अपील की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तिलक राज का कहना है कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए। सड़क पर गिरे गारू राम को अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती दौर में तो युवक के बाइक से गिरना लग रहा है। उसके सिर में गहरी चोट (हेड इंजरी) लग गई। वो बिना हेलमेट था। घटना स्थल से हेलमेट नहीं मिला है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और कार की टक्कर में सवार घायल
बिश्नाह। गांव चक हासला में शुक्रवार की रात 9:00 बजे के करीब एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। घायल की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र साईं दास गांव के पंडोरिया के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed