बिश्नाह। बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर गांव कोठी मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अपने वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जेब से निकले आधार कार्ड से सुखदेव (68) पुत्र पप्पू राम, 473 कृष्णा नगर, जम्मू के रूप में हुई।
मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य उसके साथ नहीं था। कुछ लोगों ने जब उसे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल की टक्कर से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर राहगीरों के बयान दर्ज किए और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने पता लगाने का दावा किया।