{"_id":"616b32190969c871fd17a72b","slug":"accident-rspura-news-jmu2459242131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सैनिक सहित दो घायल जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सैनिक सहित दो घायल जीएमसी रेफर
विज्ञापन
कमलेश कुमार 2श महिंदर लाल निवासी जम्मू केनाल रोड कुंजवानी मार्ग अभिषेक ह्यश मोहिंदर लाल निवासी ?
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक सैनिक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
पहला हादसा बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर उस समय हुआ, जब महेंद्र कुमार कार लेकर से रहा था। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल के आ जाने के कारण उसने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से जा टकराई, जिससे कार में बैठी कमलेश कुमारी पत्नी महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा हादसा बिश्नाह क्षेत्र के गांव देवली डिब्बा के पास हुआ। जब एक मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से सड़क पर फिसल गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार सैनिक अभिषेक कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी लसबाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बिश्नाह उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे भी प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
इन दोनों घायलों के सिर में गहरी चोट आई है। हादसे की वजह जानने के लिए बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच बढ़ा दी है।
कार पर नियंत्रण न होने पर दो घायल
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में शुक्रवार की रात एक कार पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसमें चालक और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। चालक की पहचान सुनील कुमार पुत्र मंगत राम व उसकी पत्नी मनू देवी घर आ रहे थे। इस बीच चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार बाजार में एक वृक्ष से जा टकराई। थोड़ी दूरी पर पुलिस का नाका लगा होने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को कार से बाहर निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। दोनों का उपचार चल रहा है। संवाद