{"_id":"6303d2909363490656119adb","slug":"accident-reasi-news-jmu2664697170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाल डैम में करंट लगने से अस्थायी कर्मी की मौत, साथी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाल डैम में करंट लगने से अस्थायी कर्मी की मौत, साथी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर मृतक् युवक के पिता को संभालते हुए रिश्तेदार।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम में काम करते समय करंट लगने से एक अस्थायी कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने रियासी थाने में लिखित शिकायत देते हुए एनएचपीसी पर कार्रवाई करने की मांग की। दो माह पहले ही मृत युवक का विवाह हुआ था।
बताया जाता है कि मुनीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी टमाटर मोड़ कुद जिला उधमपुर सोमवार दोपहर को स्विच यार्ड में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का झटका लगा, जिसके बाद वह बेसुध हो गया। मुुनीश को पहले जोरावर सिंह अस्पताल ज्योतिपुरम में लाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी कर्मचारी की मौत की खबर सुनते ही सलाल डैम में काम करने वाले अन्य अस्थायी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।
प्राइवेट ठेकेदार से अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा कि एनएचपीसी की गलत कार्यप्रणाली के कारण मुनीश की मौत हुई है। जहां मुनीश काम कर रहा था, वहां बिजली की अर्थिंग नहीं की गई थी, जो मुनीश की मौत का कारण बनी। कर्मचारियों ने लिखित रूप से एक शिकायत भी एसएचओ रियासी को सौंपी, जिसमें एनएचपीसी पर कार्रवाई करने को कहा गया। कर्मचारियों ने कहा कि बिना बचाव उपकरणों के कर्मचारियों से काम करवाया जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान मृत कर्मचारी के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये देने की मांग भी की गई। बताया जाता है कि मुनीश का दो महीने पहले ही विवाह हुआ था। शाम को मुनीश के परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

जिला अस्पताल रियासी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए अस्थाई कर्मचारी।- फोटो : REASI