फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

शिवखोड़ी जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस टकराई, 16 घायल

विज्ञापन
accident
रियासी में मिनी बस की टक्कर में घायल अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : UDHAMPUR
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद शिवखोड़ी जा रही श्रद्धालुुओं से भरी मिनी बस कटड़ा मार्ग पर सिंबल चोया भागा क्षेत्र में दूसरी बस से टकरा गई। इसमें दोनों बसों में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। घायलों में 11 सी ब्लाक राजाजीपुरम लखनऊ और सात स्थानीय है।
विज्ञापन

कटड़ा से मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं को लेकर मिनी बस जैसे ही सिंबल चोया भागा के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मिनी बस उसे उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बस रियासी से कटड़ा की और यात्रियों को लेकर आ रही थी। दोनों मिनी बसों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों बसों में बैठी सवारियों को भी जोरदार झटका लगा। बाद में मौके पर से गुजर रहे अन्य यात्री वाहन वहां पर रुके। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते होने पर मौके पर पुलिस स्टेशन रियासी से टीम भी पहुंची सभी घायलों को अन्य वाहनों के बिठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने सभी घायलों को उपचार दिया। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

------------------
दुर्घटना में घायलों की सूची
पूर्वा (12) पुत्री मनोज तिवारी
करिश्मा (14) पुत्री राधे श्याम
रूबी (14) पुत्री राम चंद्र
प्रकाश (2) पुत्र बहादुर प्रसाद
कृतिका (14) पुत्री मनोज तिवारी
बिमला (38) पत्नी प्यारे लाल
राधे श्याम (43) पुत्र प्यारे लाल
रीना (30) पत्नी राम चंद्र
प्यारे लाल (48) पुत्र मोहन लाल
राम चंद्र (37) पुत्र नत्था
सभी घायल लखनऊ के रहने वाले हैं।
----
स्थानीय घायल
नरेेश (20) पुत्र बलबीर सिंह निवासी ठाकराकोट
बशीर अहमद (38) पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी सिलधार माहौर
देवेंद्र सिंह (15) पुत्र बलदेव सिंह निवासी पटिया
राकेश कुमार (26) पुत्र बिशन दास निवासी कारूआ
मुनीष (28) पुत्र कृष्ण दास निवासी सिरला भागा
प्रताप सिंह (63) पुत्र जगननाथ निवासी ग्रामोड़ रियासी।
सैफ अली पुत्र गुलाम अली सेरला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed