{"_id":"629cf4e9ad76f23d16103e52","slug":"accident-ramban-news-jmu2613073115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटोत के पास खाई में गिरी वैन, चार घायल, दो जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटोत के पास खाई में गिरी वैन, चार घायल, दो जीएमसी रेफर
रामबन। बटोत के पास खाई में गिरी वैन, व स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन घायल,
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुराने मार्ग पर रविवार दोपहर को अमर चश्मा बटोत के पास एक वैन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार चार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पटनीटॉप से बटोत जा रही एक तेज रफ्तार वैन (जेके06-5724) चालक से अनियंत्रित होकर अमर चश्मा बटोत के पास खाई में गिर गई, जिससे वैन में सवार चार यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बटोत ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जीएमसी रेफर हुए दोनों घायलों की पहचान पुलिस ने पवन कुमार (60) पुत्र द्वारका नाथ और तीरथ कौर (56) पत्नी लाखविंदर सिंह दोनों निवासी त्रिंगला बटोत के रूप में बताई है। जबकि, अन्य दो घायलों की पहचान कोमल दीप कौर (28) बेटी लखविंदर सिंह और कौशल्या देवी (35) पत्नी रतन लाल दोनों निवासी बटोत के रूप में हुई है। इनका उपचार सीएचसी बटोत में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामबन। बटोत के पास खाई में गिरी वैन, व स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन घायल,- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।