फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident

रामबन के पास तस्वीरें क्लिक करते समय चिनाब नदी में अमृतसर के दो लोग डूबे

विज्ञापन
Accident
रामबन। रामबन के करूल इलाके में शुक्रवार दोपहर नदी के तटबंधों पर स्थित एक विशाल शिलाखंड पर तस्वीरें खिंचवाने के दौरान दो व्यक्ति तेज बहती चिनाब नदी में नदी में फिसल जाने से डूब गए।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक रामबन प्रदीप सेन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस एसडीआरएफ के बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची, और स्थानीय स्वयंसेवकों की सहायता से लापता लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कश्मीर की ओर से एक कैंटर ट्रक (एचपी 64 ए-8633) में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों ने अपना वाहन जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन से 5 किलोमीटर पहले करूल के पास खड़ा किया, और तस्वीरें खींचने के लिए चिनाब नदी के तटबंध पर गए। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति चट्टान से फिसलकर नदी में गिर गया। उसके सहयोगी ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की तो दुर्भाग्यवश वह भी डूब गया, और चिनाब नदी के तेज पानी की धारा में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी राहगीर ने इन दोनों को डूबते देखा, और शोर मचाने लगा। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ संदीप चाडक पुलिस और बचाव दलों को लेकर मौके पर पहुंचे, और डूबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने दोनों की पहचान चालक मनजीत सिंह (50) पुत्र दिलजीत सिंह और जितिंदर सिंह (28) पुत्र मंगल सिंह दोनों निवासी मकबूलपुरा, अमृतसर, पंजाब के रूप में की है।

माना जा रहा है कि दोनों चिनाब नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन मोहिता शर्मा ने कहा कि चिनाब नदी के तटबंधों पर करूल मेहर मैत्रा खोबाग और सेरी में दोनों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। दोनों करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त इलाके में हल्की बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed