{"_id":"6176ef55058331662c63d263","slug":"accident-ramban-news-jmu246574980","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुनी नाला इलाक़े में चलती कार के भूस्खलन की चपेट में आने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुनी नाला इलाक़े में चलती कार के भूस्खलन की चपेट में आने से चार घायल
विज्ञापन
रामबन में क्षतिग्रस्त कार को रोड से हटाते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के खूनी नाला इलाके में सोमवार एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक एक निजी कार (जेके 03के-0926) मट्टन जिले अनंतनाग कश्मीर से जम्मू की ओर आ रही थी। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे खौनी नाला पुल के पास राजमार्ग पर अचानक भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में कार आ गई। घटना के तुरंत बाद मलबे के नीचे दबी क्षतिग्रस्त कार में से सवार लोगों को निकालने के लिए बचाव दल भेजा गया।
पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार एक महिला और एक नाबालिग सहित चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। वहां घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान मुदसैर अहमद (38), उनकी पत्नी रशीदा बेगम (35), मोहम्मद सोहिल वानी (38) और उनके बेटे अनम राजा (18 महीने) के रूप में की है।
विज्ञापन
भूस्खलन से हाईवे पर वाहनों के आवागमन रोक दिया गया था। बाद में ढाई बजे क्षतिग्रस्त वाहन और पस्सी को राजमार्ग से हटाया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने थाना रामसू में मामला दर्ज किया है। इस बीच कांठा मोड़ गूल में रामबन गूल रोड पर एक तेज रफ्तार कार (जेके19-9651) ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप दलवा निवासी मोहम्मद शफी (60) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी संगलदान ले जाया गया।