फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

रामबन के सेरी में कार के खाई में गिरने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
accident
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरी के पास मंगलवार दोपहर एक कार के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल रामबन में इलाज जारी है। उनकी पहचान राजेश सिंह पुत्र बालक सिंह, जीवन सिंह पुत्र बंसी लाल और गुलाब सिंह पुत्र प्यार सिंह सभी निवासी बजमसता (रामबन) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को रामबन से रामसु की तरफ जा रही मारुति कार (जेके 01जी-1478) सेरी इलाके में अनियंत्रित हो कर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed