{"_id":"6553decd40972dc92c07885c","slug":"accident-jammu-news-one-died-jammu-news-c-10-jam1008-243008-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्डा हवाई अड्डे में तवी नदी के ऊपर बने पुल के पास हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शादी समारोह से घर जा रहे परिवार की कार की एक गलत दिशा में आ रहे टाटा मोबाइल से भिड़ंत हो गई, जिसमें परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार देर रात सिद्डा हवाई अड्डे की है।
नगरोटा से सिद्डा आ रहे टाटा मोबाइल ने सिद्डा से नगरोटा जा रही कार को टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान जगती नगरोटा निवासी कमल सिंह के रूप में हुई है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी भेजा। सिद्डा पुलिस चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे का कारण टाटा मोबाइल का अनियंत्रित होना लग रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है। सड़क हादसे में घायल लोगों में नगरोटा जगती कॉलोनी निवासी जागृति, कांता देवी, दीपिका राजपूत, सूर्यदेव सिंह, सुरिंदर सिंह और टाटा मोबाइल का चालक सज्जाद निवासी माहोर रियासी शामिल हैं। चालाक सज्जाद और सूर्य देव सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में सवार लोगों में सुरिंदर सिंह, कांता देवी और मृतक कमल सिंह एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतक कमल सिंह का शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
-- --
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
जम्मू। त्रिकुटा थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव फुटपाथ पर था। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जीएमसी भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
रूप नगर के जंगल से महिला का शव मिला
जम्मू। शहर के रूप नगर इलाके के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान बतीना पत्नी अनुमान (35) के रूप में हुई है। महिला के गले पर निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवघर भेज दिया है। जानीपुर पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। ब्यूरो