फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सुंगल मोड़ पर कार और ट्रक में हुई टक्कर

विज्ञापन
accident
अखनूर के सुंगल मोड़ पर टकराए दो वाहन।
अखनूर। सुंगल मोड़ पर शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसके चलते दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान इस मार्ग पर यातायात करीब एक घंटे अवरुद्ध रहा। वाहनों की टक्कर होने में यहां चल रहे नाले के मरम्मत कार्य को माना जा रहा है।
विज्ञापन

सुंगल मोड़ पर इन दिनों नाले की मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक काम की रफ्तार का धीमी है। नाला निर्माण के चलते म्यूनिसिपल कमेटी ने पानी की पाइपें भी उखाड़ी दी हैं। मौके पर निर्माण सामग्री समेत अनेक सामान बिखरा हुआ है। ऐसे में मौके पर काफी अव्यवस्था फैली हुई है, जो हर आने जाने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शनिवार को यहां से एक कार और ट्रक निकल रहे थे, और दोनों बीच में आकर फंस गए। इसे लेकर उनमें विवाद होने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से नाले की मरम्मत कार्य चल रहा है। जो काफी धीमी गति से चल रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठना पड़ रहा है। दस दिन से पाइपें उखाड़ने पर पानी की आपूर्ति सुचारु नही हुई है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप कुमार ने बताया कि नाला की मरम्मत में तेजी और पानी की आपूर्ति से जल्द ही संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed