फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

वाहनों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
accident
विजयपुर। थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग ठंडी खुई के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को विकी मन्हास (29) पुत्र शाम सिंह, निवासी कमीला (उत्तरवहनी) अपने वाहन महिंद्रा लोड कैरियर (जेके08 जी-5764) से कहीं जा रहा था। जैसे ही विकी ठंडी खुई के राधा स्वामी आश्रम के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारदी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिंदा लोड कैरियर के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने फौरन विजयपुर पुलिस को हादसे के बारे में बताया और घायल विकी को विजयपुर इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने विकी मन्हास को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

-------------
सिडको चौक पर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर बुधवार सुबह प्याज से लदा एक ट्रक पलट गया। वह कठुआ से जम्मू की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खो जाने पर हाईवे के साथ सटे सर्विस रोड पर वह पलट गया। हादसा बहुत ही बड़ा और खतरनाक था, लेकिन इसमें किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सिडको चौक पर आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त चौक है। यहां से हाईवे गुजरता है और हाईवे के दाएं बाएं से भी कई लिंक रोड निकलते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed