{"_id":"5eb1a21c8ebc3e907b73e515","slug":"accident-jammu-news-jmu209338649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बक्करवाल समुदाय के सैकड़ों बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बक्करवाल समुदाय के सैकड़ों बकरियों की मौत
राजोरी में बक्करवाल समुदाय के लोग घटना के बारे में बताते हुए।
Link Copied
राजोरी। शहर के पोठा गांव में सोमवार की रात को बिजली गिरने से बक्करवाल समुदाय के तीन परिवारों की सैकड़ों बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजोरी के पंजा और ढांगरी क्षेत्र से तीन बक्करवाल परिवार शाहजहां, गुलाम रसूल और मोहम्मद अख्तर अपनी भेड़ बकरियों के साथ श्रीनगर की ओर जा रहे थे। रात को अंधेरा होने पर वह पोठा गांव में किसी जंगली क्षेत्र में रुके और सभी ने बकरियों को एक ही पेड़ के नीचे इकट्ठा कर लिया। इसी बीच रात को मौसम खराब हो गया और बादल छाने के साथ ही बिजली कड़कने लगी। इस बीच बिजली गिरने से तीनों परिवारों की करीब 110 बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित गुलाम रसूल और शाहजहां ने बताया कि उनके पास परिवार के पालन पोषण की यही एकमात्र सहारा था और लेकिन उनकी मौत से बिल्कुल सड़क पर आ गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि वे उनके नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें राहत प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।