{"_id":"5e3721288ebc3e4b285d8d7b","slug":"accident-jammu-news-jmu202947123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करते हुए मेटाडोर पलटी, सह चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करते हुए मेटाडोर पलटी, सह चालक की मौत
विज्ञापन
मेटाडोर पलटने में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। घरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव अगोर के पास ओवरटेक करते हुए एक मेटाडोर पलट गई। हादसे में मेटाडोर के सह चालक की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 लोगों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को कस्बे के नए पुल से सटे गांव अगोर में गांव सेरी से अखनूर आ रही मेटाडोर जेके 02 ए एच-6727 एक अन्य मेटाडोर से आगे निकलने की होड़ में चालक का संतुलन बिगड़ने पर पलट गई। इस हादसे में सह चालक के अलावा पंद्रह यात्री घायल हो गए। मेटाडोर के पलटने पर उसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दूसरी तरफ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मेटाडोर में फंसे घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सह चालक और मेटाडोर मालिक देवी दयाल पुत्र मिलखी राम निवासी अगोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि 12 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया।
----
हादसे में यह हुए घायल
उत्तम सिंह, अशरफ, सचिन, प्रकाश कुमार, सभी निवासी गांव राजन, वासुदेव, रूबी देवी, राधा, शकुंतला देवी, किरण बाला, भूषण कुमार शामिल हैं। दूसरी ओर मेटाडोर चालाक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
----
ओवरटेक करते समय मेटाडोर पलटने से हादसा हुआ है। इसमें सह चालक की मौत हुई। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी