फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

गांव टांडा में टिप्पर और कार की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
accident
अखनूर। कस्बे के सुंदरबनी रोड पर गांव टांडा के पास टिप्पर और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार सदस्य एक ही परिवार के हैं। पांचों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया। मौके पर टिप्पर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद गांव टांडा के पास टिप्पर और कार की टक्कर में नंद किशोर (35) उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्र डॉ. विजय कुमार और इसकी पत्नी निशा देवी कार में बैठी एक अन्य डोली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांचों को उप जिला अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन घायल एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा / मीरां साहिब। कस्बे के बाजार में आरएस पुरा-सुचेतगढ़ सड़क मार्ग पर डाकखाने के सामने सड़क पार करते हुए बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसमें में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान 75 वर्षीय प्रीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह निवासी कोटली अर्जुन सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जम्मू मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर 168/2019 धारा 168, 279, 304 ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गांव टांडा के पास स्विफ्ट कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर बैठे तीन युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी पहचान मुकेश सिंह, बोधराज, इंद्रजीत सिंह निवासी गांव फिंदड के रूप में हुई। घायलों को पुलिस ने उपजिला उपजिला पहुंचाया। यहां प्रथामिक उपचार के बाद तीनों को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मौके से स्विफ्ट कार चालक भाग निकला। मीरां साहिब पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed