{"_id":"627acc1403826705224d34e3","slug":"accident-jammu-city-news-jmu2595517185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर से नगरोटा जा रही बरातियों से भरी मेटाडोर पलटी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर से नगरोटा जा रही बरातियों से भरी मेटाडोर पलटी, 14 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अखनूर से नगरोटा जा रही बरातियों से भरी मेटाडोर जानीपुर में ओवरटेक करते हुए पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार अखनूर से नगरोटा की ओर जा रही बरातियों से भरी मेटाडोर दूसरे वाहन को आवेटक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर मछली बाजार जानीपुर में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को मेटाडोर से बाहर निकाल कर जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन श्ुरू कर दी है। एसएचओ जानीपुर एजाज हैदर ने बताया मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे में यह लोग हुए घायल
घायलों में चंचला देवी, पूर्ण चंद, रोशन कुमार, मदन लाल, प्रिया, निशा देवी, नायरा, लक्ष्मी देवी, शिवानी भगत, रतन लाल, कांता देवी और बलदेव राज सभी निवासी कट्टल नगरोटा, जबकि ज्ञानों देवी निवासी जंदराह शामिल हैं।