{"_id":"6275881e86bc7856b53be7d0","slug":"accident-jammu-city-news-jmu259278989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की तरफ जा रही कार खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की तरफ जा रही कार खाई में गिरी, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रही कार के नगरोटा के पास गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार देर रात एक से दो बजे के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा से जम्मू की तरफ पांच किलोमीटर दूर जंबू जू के पास हुआ है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह छह बजे मिली है। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी मोगा, शाम लाल पुत्र बहादुर राम और विकास कुमार पुत्र रणजीत कुमार दोनों निवासी फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रही कार (पीबी6एसएएफ 4794) एक बजे बन टोल प्लाजा से क्रॉस हुई। इस दौरान कार गुरदीप सिंह चला रहा था। प्लाजा से करीब पांच किलोमीटर दूर कार अनियंत्रित हो कर 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। रात में हुई घटना का किसी को पता नहीं चला। सुबह छह बजे लोगों ने कार को खाई में गिरा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तीनों शव कार से बाहर निकाल कर कब्जे में लिए। वहीं, तलाशी में मिले आधार कार्डों के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद इनके परिजनों को सूचित किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखे गए हैं।