फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कार-ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
accident
दोमाना। जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंबलीवाला में इनोवा कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक घायल हुआ है। उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी चोरपुर (मढ़) के रूप में हुई है। उसका जीएमसी में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर से जम्मू की ओर जा रही इनोवा कार (जेके 02बी के 3131) और बाबा तालाब से अखनूर की ओर जा रहे ऑटो (जेके 02 बीवी 4227) की सिंबलीवाला में टक्कर हो गई। ऑटो चालक मोड़ काट रहा था तभी तेज रफ्तार इनोवा कार चालक रियाज अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी ढांगरी (पूंछ) से अनियंत्रित हो कर टकरा गई। घटना स्थल पर सड़क का काम चल रहा था, जिस वजह से वाहनों की आवाजाही एकतरफा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed