फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

चुआदी में दीवार ढहने से युवक की मौत, एक महिला घायल

विज्ञापन
accident
जम्मू। चुआदी में सैटरिंग खोलते समय दीवार ढहने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला को पैर में चोटें आई हैं। मृतक की पहचान राम (30) और घायल महिला की सुनीता देवी (45) दोनों निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मौजूदा समय में दोनों छन्नी में रहते थे और ठेकेदार के पास काम करते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा दोपहर बाद शाम तीन बज हुआ। चुआदी में मकान का काम चला हुआ है। दोमंजिला मकान की शटरिंग खोलते समय नीचे की दीवार ढह गई। हादसे में युवक और महिला मलबे की चपेट में आ गए। अन्य श्रमिकों ने उन्हें बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज जीएमसी में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अन्य श्रमिक दूसरी जगह होने के कारण सुरक्षित हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दर्ज बयानों में बताया गया है कि ठेकेदार ने उसे ऊपर वाली मंजिल की सैटरिंग खोलने को कहा था। जल्दी के चक्कर में उसने दूसरी सैटरिंग खोल दी थी। इससे दीवार उस पर आ गिर गई। हाइसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed