{"_id":"616de0549605fb2cb37e57f2","slug":"accident-jammu-city-news-jmu2460736129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार चालक ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कार चालक ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। मढ़ इलाके में नशे में धुत कार चालक ने सड़क पार कर रहे दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार जीएमसी में जारी है। मृतक की पहचान सुषमा देवी (23) और घायल संतोष सिंह निवासी मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात नौ बजे मढ़ इलाके में शराब के नशे में धुत मारुति कार (जेके 02 एसी 1467) चालक ने पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है।
चालक पेट्रोल पंप से कार में तेल डाल कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को मढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं, आरोपी मौके से कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर को आरोपी चालक को धतर्याल से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अशोक कुमार पुत्र घसीटा राम निवासी धतर्याल के रूप में हुई है। वह नगर निगम का कर्मचारी है। पुलिस ने सोमवार को जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिवार के हवाले कर दिया। दोपहर बाद तीन बजे उसका मढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।