{"_id":"616b3ca07b6e953bed70815f","slug":"accident-jammu-city-news-jmu245926353","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हादसों में दो की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हादसों में दो की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू शहर में शनिवार को हुए चार हादसों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो का उपचार गांधीनगर अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा जम्मू रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति पटरी पार करते समय मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान ओम प्रकाश (40) निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह मराठा बस्ती में रह रहा था। सूचना के अनुसार वह काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया गया। बाद में पुलिस ने शव को जीएमसी में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा हादसा दोमाना में हुआ, जहां बस की टक्कर से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की आयु 50 साल के करीब है। इसे पहली बार दोमाना में देखा गया है। मौके से मृतक का सामान भी जब्त किया गया है।
तीसरा हादसा गंग्याल के पास हाईवे पर हुआ। इसमें बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी घायल हुई हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को गांधीनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है। स्कूटी सवार महिला रजनी देवी निवासी कुंजवानी को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि उसकी बेटी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार सामान लेने आई थी। इसी दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बलेनो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौथा हादसा कुंजवानी में डी मार्ट के पास हुआ। यहां स्कूटी और कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती घायल हुई है, जिसकी पहचान पूनम निवासी स्वर्ण नगर कुंजवानी के रूप में हुई है। उसे जीएमसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।