{"_id":"5f6bad8d8ebc3edaa9092367","slug":"accident-jammu-city-news-jmu21931525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने कुचला डॉक्टर, कैंटर की टक्कर से तांगे वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने कुचला डॉक्टर, कैंटर की टक्कर से तांगे वाले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिद्दड़ा में बुधवार को दो सड़क हादसों में डॉक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। डॉ. जाहिद अंजुम मूल रूप से राजोरी का रहने वाला था, जो इस समय बख्शी नगर स्थित ब्याज पीजी होस्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को डॉ. सिद्दड़ा इलाके में किसी काम से गया था। यहां कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल डॉक्टर को जीएमसी पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया है। उधर, नरवाल मंडी में एक टांगा चलाने वाले को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें टांगा चालक की मौत हो गई। मृतक ताज दीन निवासी करयानी नरवाल में रहता था। बुधवार को ताज को टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जज का पीएसओ सड़क हादसे में घायल
जम्मू। एंटी करप्शन कोर्ट जम्मू के जज के साथ तैनात कांस्टेबल हसन दीन बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। कांस्टेबल अपने दंसाल स्थिल घर जा रहा था। रास्ते में बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। कांस्टेबल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
--------------
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
जम्मू। जीएमसी में लाए गए मजालता के एक व्यक्ति को उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत का कारण नहीं बताया गया है। मृतक की पहचान पवन कुमार, निवासी परनारा मजालता के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
------------
जच्चा-बच्चा अस्पताल के पास मृत मिला नवजात
जम्मू। शहर के शालामार स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल के पास दो दिन के नवजात का शव मिला है। बुधवार को कुछ लोगों ने अस्पताल के पास बच्चे को पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव जीएमसी के शवगृह में रखावाया है। माना जा रहा है कि बच्चे का जन्म दो दिन पहले ही शालामार अस्पताल में हुआ, क्योंकि बच्चे पर अस्पताल का टैग लगा हुआ था। संभव है कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ हो, इसलिए मां-बाप ने इसे अस्पताल के पास ही कंबल में लपेटकर खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया। चौकी प्रभारी सैमसन भट्टी का कहना है कि वीरवार को अस्पताल प्रशासन से इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है।