फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident

गर्म पानी का ड्रम फटने से झुलसे छह लोग

विज्ञापन
Accident
डोडा। जिले के सब डिवीजन गंदो के खेतर कारा इलाके में शनिवार देर रात को गर्म पानी का ड्रम फटने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात परिवार ने पानी के ड्रम में लोहे की रॉड लगा रखी थी। और, सारा परिवार एक ही कमरे में जमीन पर सोया हुआ था। देर रात पानी गर्म होने की वजह से अचानक ड्रम फट गया और धरती पर सो रहे लोगों पर गिर गया। गर्म पानी से सभी बुरी तरह झुलस गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने सभी छह घायलों को गंदो अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सभी को जीएमसी डोडा रेफर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रविवार सुबह एंबुलेंस से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। झुलसे लोगों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ (35) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, अल्ताफ की पत्नी शबीना बेगम (30), इनके चार बच्चे आतिफ (7), उस्मान (3), कुरात (2) और फातिमा (4) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed