{"_id":"60d6218e8ebc3e331c069978","slug":"accident-akhnoor-news-jmu23811952","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में बढ़ोतरी
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ माह से सड़क दुघर्टना में बढ़ोतरी हो गई है। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। विडंबना यह है कि मरने वाले अधिकतर बाइक चालक रहे हैं। क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में बढ़ोतरी पर लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जानकारी के अनुसार अखनूर डिवीजन सहित आसपास क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में बढ़ोतरी हो गई है। इसमें छह माह में दस लोगों की मौत हो गई है। आए दिन सड़क दुघर्टना होने पर लोगों ने नियमों की अनेदखी करने पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस कई दिन से वाहन और बाइक चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए हुए है। वीरवार रात भी ज्यौड़िया मार्ग पर अलग-अलग सड़क दुघर्टना में युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए।
क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क दुघर्टना ज्यौड़िया और सौहल मार्ग पर हो रही है। दोनों रोड फोर लाइन होने पर अधिकतर बाइक सवार दुघर्टना ग्रस्त हो रहे हैं। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ माह से लगातार सड़क दुघर्टनाओं की बढ़ोतरी हो गई है। आए दिन सड़क दुघर्टना में मौत की खबर सुनी जाती है। पुलिस को ज्यौड़िया और सौहल मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन बाइक सवार कर रहे हैं। जो हेलमेट पहनने से कतरा रहे हैं। पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। ताकि दुघर्टना में अंकुश लग सके।
विज्ञापन
-----
यातायात नियमों के हिदायतें का पालन करने के लिए जगह-जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में 85 लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।
-वरूण जंडियाल, एसडीपीओ, अखनूर
--------
जनवरी से जून तक हुई दुघर्टनाएं
जनवरी 2021 में गांव पलबां में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
फरवरी माह में गांव पलबां में मेटाडोर पलटने से दस यात्री घायल हो गए। गांव बल्ले बाग में बाइक दुघर्टना ग्रस्त में एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल हो गए।
मार्च माह में पन्नू चौक पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो घायल हो गए, दोनों को जीएमसी रेफर किया गया। गांव त्योचडयां में मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में वाहन ने चपेट में ले लिया, इसमें अखनूर अस्पताल में तैनात नीड बेस कर्मचारी की मौत हो गई।
अप्रैल माह में चौकी चौरा में ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल। गांव बल्ली गुलाबा में ओवरलोड मेटाडोर पलटने से 60 लोग घायल हो गए। मेटाडोर में सवार सभी लोग धार्मिक स्थल पर जा रहे थे।
मई में गांव देवीपुर में डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
जून में गांव बल्ले बाग में डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
हाल ही में बुधवार को ज्यौड़िया मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए।