फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accession day: Vilay Dour Marathon run organized by BJYM in jammu

विलय दिवस: जम्मू में हाथों में तिरंगा थाम दौड़े युवा, भारत माता की जय के गूंजे जयघोष

Thu, 26 Oct 2023 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

जम्मू में गुरुवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें युवा हाथों में तिरंगा थाम कर दौड़े। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के जयघोष हर ओर गूंजे।

विज्ञापन
accession day: Vilay Dour Marathon run organized by BJYM in jammu
जम्मू में हुई विलय दौड़ मैराथन - फोटो : संवाद

विस्तार

विलय दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में जम्मू में गुरुवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें युवा हाथों में तिरंगा थाम कर दौड़े। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के जयघोष हर ओर गूंजे। मैराथन का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया गया। इसे दौड़ को 'विलय दौड़ मैराथन' नाम दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने भी इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन


आज विभिन्न कार्यक्रमों में वक्ता 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण विलय पर चर्चा करेंगे। विलय दिवस पर ही ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का बलिदान दिवस भी मनाया जाता है। इसे लेकर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा गुरुवार को हरि सिंह पार्क में विलय दिवस मनाने जा रही है। सुबह 10.30 बजे प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा महाराजा हरि सिंह प्रतिमा तवी पुल जम्मू पर शाम 5.30 बजे कार्यक्रम करवाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से विलय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर तिरंगे लहराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर रियासत को कबालियों से बचाने के लिए महाराजा हरि सिंह ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। सरकार ने महाराजा पर विलय करने की शर्त रखी थी। 26 अक्तूबर 1947 को विलय होते ही भारतीय सेना ने घाटी के सीमांत क्षेत्रों में पहुंचकर बिगड़ी स्थिति पर काबू पा लिया था। तब से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed