जम्मू-कश्मीर बैंक घोटाला में एसीबी ने महबूबा से मांगा जवाब, मुफ्ती बोलीं- ये हथकंडे नहीं चल पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती को रविवार को एक पत्र भेजकर जवाब मांगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक में हुई भर्ती के लिए आपकी सरकार में तत्कालीन मंत्रियों द्वारा कुछ नियुक्तियों के लिए सिफारिश की गई थी। क्या इन सिफारिशों को आपका समर्थन प्राप्त था। ये नियुक्तियां जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन के द्वारा की गई थीं।
Anti Corruption Bureau, Kashmir, Srinagar writes to Mehbooba Mufti. It states 'it has surfaced that some appointments were made by Chairman J&K Bank on recommendation of few Ministers. It may be clarified whether such references had your endorsement, for appointments in J&K Bank' pic.twitter.com/lnDW9EFEXp
— ANI (@ANI) August 4, 2019विज्ञापन
इस पत्र के जवाब में महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जारी किए गए इस पत्र को लेकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं है। लगातार मुख्यधार के नेताओं को इसी तरह से डराया जा रहा है। ऐसे हथकंडे काम नहीं आने वाले हैं।
Not surprised to receive a letter from the Anti-Corruption Bureau. Concerted efforts are being made to browbeat mainstream leaders & thwart potential efforts for a collective response. I am too small an entity vis a vis the cause that unites us today. Such tactics won’t work pic.twitter.com/RUUbRRpK2v
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 4, 2019