फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Academy of Arts, Culture and Language will be registered as a society

सोसायटी के रूप में पंजीकृत होगी कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी

विज्ञापन
Academy of Arts, Culture and Language will be registered as a society
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी को अब साहित्य अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी की तर्ज पर अनुदान और लाभ मिलेगा। प्रदेश प्रशासनिक परिषद ने जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

उप-राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। अकादमी जम्मू-कश्मीर राज्य के संविधान पर काम करती थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 लागू होने के बाद वह निष्प्रभावी हो गया है। जम्मू-कश्मीर कल्चरल अकादमी को सोसायटी का रूप दिया जाएगा। इससे अकादमी को केंद्र सरकार के अनुदान पर चलने वाली संस्थाओं की तरह लाभ मिलेगा। नई सोसायटी का संचालन उप-राज्यपाल की अध्यक्षा में एकशासी निकाय द्वारा किया जाएगा। इसमें केंद्रीय समिति, वित्त समिति सहित अन्य प्रशासनिक प्राधिकरण भी होंगे। सोसायटी कला, संस्कृति, साहित्य प्रकाशन से जुड़े कार्य को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed