फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP, Election Awareness Campaign

Jammu News: पहली बार मतदान करने वालों के लिए जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया

विज्ञापन
ABVP, Election Awareness Campaign
जेयू में मतदाताओं की जागरूकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अ​भियान
एबीवीपी ने जम्मू विश्वविद्यालय में करवाया कार्यक्रम, 100 फीसदी मतदान को यकीनी बनाना है उद्देश्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई ने पहली बार मतदान करने वालों के लिए जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसका उद्देश्य 100 फीसदी मतदान को यकीनी बनाना है। इस दौरान मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया ताकि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टाफ संकाय सदस्य और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें संदेश दिया गया कि हर एक वोट देश के भविष्य को आकार दे सकता है।

इस दौरान परिषद के अध्यक्ष साहिल चौधरी ने वोट की ताकत को मौलिक अधिकार के साथ नागरिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मतदान न केवल एक विशेषाधिकार है बल्कि एक कर्तव्य भी है। हर नागरिक को एक जीवंत और समावेशी लोकतंत्र सुनिश्चित करने के लिए मतदान करना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्र और विश्वविद्यालय के सदस्यों ने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान एक प्रतिज्ञा बोर्ड पर हस्ताक्षर किए गए। साहिल चौधरी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र का भविष्य इसके नागरिकों के हाथों में है। अभियान में एक इंटरैक्टिव सत्र और चर्चाएं भी शामिल रहीं। एबीवीपी संगठन के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र, मताधिकार के प्रयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed