फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   above 90 percent vote cast at booths near LOC

यहां 90 फीसदी से ऊपर रहा पोल प्रतिशत

Sat, 27 Dec 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Dec 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
above 90 percent vote cast at booths near LOC

पाक द्वारा बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते इस बार जिले में नियंत्रण रेखा के पास बनाए गए पोलिंग बूथों पर मतदान करवाना और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना जिला चुनाव अधिकारी के लिए चुनौती बना हुआ था। इन पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने पिछले कई वर्र्षों के रिकार्ड तोड़ वोट डाले।

विज्ञापन


एलओसी वासियों ने वोट देकर आतंकियों को करारा जवाब दिया। जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास बनाए गए पोलिंग बूथों पर कहीं पर तो 90 फीसदी से ऊपर मतदान हुआ है। नौशेरा विस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास सटे खंबो, भवानी ए, भवानी बी, कलाल, ढींग, दरूनी गाला आदि पोलिंग बूथों पर मतदान करीब 93 फीसदी रहा।
विज्ञापन


वहीं लड़ोका ए, लड़ोका बी, सयाल, ठंगर ए, ठंगर बी, ठंगर बी वन, नाह लाम ए, लाम बी पोलिंग बूथों पर मतदान करीब 80 से 83 फीसदी के बीच रहा। राजोरी विस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास बनाए गए पोलिंग बूथों राजधानी, बगला ए, बगला बी, अंदरोट ए, अंदरोट बी और चलास में मतदान करीब 80 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजोरी विस क्षेत्र के ही दरेरी, दबरोट, देरी रलयोट ए और बी, मंगनाड़, सरोला, पंजग्राई, नक्कापंजग्राई, चलास, प्रयाली आदि पोलिंग बूथों पर मतदान करीब 75 से 80 फीसदी के बीच रहा। इन सभी पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान हाई अलर्ट घोषित किया गया था।


गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा उस पार से पाक ने करीब 10 से भी अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। एलओसी के उस पार बैठे पाकिस्तानी आतंकवादियों के आकाओं और आईएसआई ने मतदान में खलल डालने और मतदान प्रतिशत में कमी लाने के हर संभव प्रयास किए थे। जिसका एलओसी वासियों ने वोट देकर करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed