{"_id":"c1c4dbdedbd7b4a880e954436d1196b0","slug":"abortive-bid-made-to-snatch-policeman-s-rifle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनने का प्रयास
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर को एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने का प्रयास किया गया। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना जिले के कोईमुह इलाके की है। यहां कुछ लोगों ने एसबीआई के सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश की। बताया जाता है कि ब्रांच पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर कुछ युवाओं ने मिर्ची पाउडर से हमला किया।
विज्ञापन
इस पर गार्ड ने डटकर मुकाबला किया। अपने मंसूबे में नाकाम देख हमलावर भाग खड़े हुए। इसकी जानकारी होते ही घटना स्थल पर सेना और पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन कुलगाम जहीर अब्बास के अनुसार अज्ञात लोगों ने शब्बीर अहमद (रिटायर्ड हेड कांस्टेबल) जो बैंक का सुरक्षा गार्ड है, उनकी बंदूक छीनने का प्रयास किया, जिसमें वह विफल रहे। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।