फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   abdul rashid's grandfather's brother live in pakistan

ISI जासूस हेड कांस्टेबल के पाकिस्तान लिंक का खुलासा

Wed, 02 Dec 2015 01:10 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
abdul rashid's grandfather's brother live in pakistan

राष्ट्र सुरक्षा के महत्वपूर्ण दस्तावेज पाकिस्तान को देने के आरोप में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद उर्फ खान के दादा के भाई पाकिस्तान में रहते हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पहले से ही पीआईओ के संपर्क में रहने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल के असिस्टेंट लाइब्रेरियन कफायतुल्ला ने ही उस समय रशीद और पाकिस्तान इंटेलिजेंस आपरेटिव (पीआईओ) एजेंट के बीच मुलाकात करवाई थी।
विज्ञापन


2014 में रशीद के पिता भी अपने चाचा से मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे। क्राइम ब्रांच यह भी जांच कर रही है कि उसके पिता या चाचा को इस सारे मामले की जानकारी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रशीद पहले कफायतुल्ला के मार्फत ही महत्वपूर्ण जानकारियां पीआईओ को सप्लाई करता था, लेकिन बाद में उसने अपने संबंध बढ़ाए और राष्ट्र सुरक्षा की जानकारियां एप के माध्यम से सीधे पीआईओ को देने लगा।

कई अहम जानकार‌ियां है राश‌‌िद के पास

abdul rashid's grandfather's brother live in pakistan

रशीद बीएसएफ की संवेदनशील और गुप्त यूनिट ‘जी विंग’ में कार्यरत था। बीएसएफ अपने स्तर पर यह पता लगाने में जुट गई है कि उसने अब तक कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज सप्लाई किए हैं या नहीं।

क्राइम ब्रांच द्वारा दोनों आरोपियों के बैंक खातों की गहन जांच में यह पता चला है कि उनके खाते में बड़ी मात्रा में विदेशी राशि स्थानांतरित हुई है। इससे दोनों के खिलाफ लगे आरोपों को और मजबूती मिल रही है।

कफायतुल्ला के निवास से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सबूतों से भी रशीद के मिले होने के संकेत मिले हैं। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर फिलहाल रशीद पर लगे आरोपों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed