फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   abdul majeed bhat larmi says ‘kashmir is not integral part of india’

नेकां विधायक के बिगड़े बोल, 'कश्मीर भारत का अटूट अंग नहीं'

Mon, 07 Dec 2015 09:15 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
abdul majeed bhat larmi says ‘kashmir is not integral part of india’

पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर फारूक अब्दुल्ला के भाई मुस्तफा कमाल के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस के एक और वरिष्ठ नेता ने कश्मीर पर विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के होमशालीबुग से विधायक अब्दुल मजीद लार्मी ने कहा कि कश्मीर भारत का अटूट अंग नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नेकां कश्मीर की आजादी के हक में है।
विज्ञापन


कुलगाम जिले में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लार्मी ने कहा, ‘वित्तीय पैकेज से कश्मीर मुद्दे को हल नहीं कर सकते। उनकी पार्टी उन लोगों के साथ है जो कश्मीर की आजादी चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के साथ कश्मीर का विलय अस्थायी

abdul majeed bhat larmi says ‘kashmir is not integral part of india’

उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्र कश्मीर चाहते हैं। यहां तक कि हमारे नेता उमर अब्दुल्ला ने भी सदन में यह बात कही थी कि भारत के साथ कश्मीर का विलय अस्थायी है।

लार्मी ने यह भी कहा ‘उप महाद्वीप में शांति कायम करने के लिए कश्मीर को स्वतंत्र करना ही एकमात्र विकल्प है। यहां तक कि भारत और पाकिस्तान के पास जो कश्मीर है उन दोनों हिस्सों को स्वतंत्र कर देना चाहिए।’

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चाहे हम सत्ता में हों या नहीं, हमने हमेशा इस बात को माना है कि कश्मीर का विलय सशर्त था और स्थायी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed