{"_id":"576a32d94f1c1bdf7db48877","slug":"aapshambu-temple-dispute-police-team-visited-accused-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपशंभु मंदिर विवाद: 10वें दिन आरोपी पर लगा PSA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपशंभु मंदिर विवाद: 10वें दिन आरोपी पर लगा PSA
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
श्री आपशंभु मंदिर विवाद के आरोपी यासिर अल्फाज पर पीएसए लगा दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने घटना के दस दिन बाद ऐसा किया। बताया जाता है कि पीएसए सोमवार को ही लगा दिया गया था, लेकिन मंगलवार को छुट्टी होने के चलते बुधवार को इसका आदेश जारी हुआ। पीएसए लगने के बाद एक बात यह भी साफ हो गई है कि आरोपी मानसिक तौर पर ठीक है। हालांकि उसके परिवार वाले चाहें तो कोर्ट में इसको चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने पीएसए की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि प्रशासन के लिए आरोपी मानसिक तौर पर ठीक है। उसके परिवार को लगता है कि वह मानसिक तौर बीमार है और मंदिर में तोड़फोड़ की तो इसके लिए वह कोर्ट जा सकते हैं। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की रिमांड और ले ली है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट ने पाया कि आरोपी के खिलाफ जांच करने के लिए पुलिस को और वक्त देना चाहिए। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड दी है। वहीं दस दिन से आरोपी के मानसिक संतुलन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी लगभग दूर हो गई है।
विज्ञापन