{"_id":"68d5ad4c9e8b3f576c09c065","slug":"aamir-khan-won-the-first-match-of-mattu-dangal-samba-news-c-269-1-jou1001-101912-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमीर खान ने जीता मटटु दगंल का पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमीर खान ने जीता मटटु दगंल का पहला मुकाबला
Fri, 26 Sep 2025 04:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:39 AM IST
सार
ज्यौड़ियां के काईमाई स्टेडियम में दंगल कमेटी मट्टू द्वारा महादंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों के पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती मुकाबले हुए। विजेताओं को नकद पुरस्कार और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विस्तार
ज्यौड़ियां। गांव मट्टू में वीरवार को पीर बाबा के नाम पर दंगल कमेटी मट्टू की तरफ से काईमाई स्टेडियम में महादगंल का आयोजन किया गया। दगंल के दौरान जम्मू-कश्मीर के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
इस मौके पर आल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ और थाना प्रभारी खौड़ सरदार दर्शन सिंह मुख्य के रूप से उपस्थित रहे। नरेंद्र सिंह भाऊ ने दगंल कमेटी मट्टू को काईमाई स्टेडियम का विकास करवाने के लिए 31 हजार रुपये दिये।
पहली माली के मुकाबले पर 75 हजार, दूसरे नंबर की कुश्ती पर 51 हजार और तीसरे नंबर की कुश्ती पर 31 हजार रुपये का नकद इनाम रखा गया था। पहले नंबर की कुश्ती अमीर खान व अक्षय पहलवान के बीच हुई, जिसमें अमीर खान विजयी रहे। दूसरी कुश्ती युवराज व कुलबीरा पहलवान के बीच हुई, जिसमें कुलबीरा ने मुकाबला जीता। तीसरे नंबर की कुश्ती दिलेर खान व काका पहलवान के बीच हुई, जिसमें काका पहलवान ने जीत हासिल की। नवनियुक्त दगंल कमेटी की तरफ से पूर्व दगंल कमेटी के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। दंगल का नेतृत्व दंगल कमेटी के चेयरमैन व पूर्व पंच सुदेश सिंह चौधरी ने किया।