Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Aam Aadmi Party said Will fight on all seats Jammu and Kashmir Elections and promised to give free electricity

आम आदमी पार्टी का एलान: जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, सत्ता में आए तो देंगे मुफ्त बिजली

Tue, 09 Aug 2022 03:31 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 03:31 AM IST
सार

इमरान हुसैन ने कहा, कश्मीर एक संसाधन संपन्न क्षेत्र है। यहां के लोगों को मुफ्त बिजली पाने का पूरा अधिकार है। पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सब सुविधाएं मिलें, जिसके वे हकदार हैं। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party said Will fight on all seats Jammu and Kashmir Elections and promised to give free electricity
आम आदमी पार्टी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के कश्मीर चुनाव मामलों के प्रभारी इमरान हुसैन ने कहा कि यदि पार्टी जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आती है तो लोगों को मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य और परिवहन सेवा मिलेगी। साथ ही बच्चों के लिए सर्वोत्तम शिक्षा मॉडल तैयार किया जाएगा। कश्मीर घाटी के दौरे पर आए इमरान हुसैन ने कहा कि आप जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उम्मीद है कि लोग पार्टी में अपना विश्वास जताएंगे। ‘विकास’ ही आप का एकमात्र चेहरा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

उम्मीदवारों को जनता की मांग पर टिकट दी जाएगी
उन्होंने कहा, उम्मीदवारों को जनता की मांग पर टिकट दी जाएगी। इसके लिए हम आम जनता से विचार-विमर्श करेंगे ताकि भ्रष्टचार मुक्त चेहरे चुनाव लड़ सकें। ‘ईमानदारी’ आप का मॉडल है और हम अपनी पार्टी में उन राजनेताओं को स्वीकार नहीं करेंगे जिनकी अच्छी छवि नहीं है। बड़े राजनेता हमसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हम इसे उन लोगों तक रखेंगे जिन्हें वे अपने नेता के रूप में चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में स्विट्जरलैंड की तरह विकसित होने की क्षमता
इमरान ने कहा कि कश्मीर में स्विट्जरलैंड की तरह विकसित होने की क्षमता है और आप इसे हकीकत में बदल देगी। हुसैन ने कहा, अगर जम्मू-कश्मीर के लोग सोचते हैं और मानते हैं कि आप ने वास्तव में दिल्ली में अच्छा कार्यकाल निभाया है, तो वे बेहतर कल के लिए जम्मू-कश्मीर में इस पार्टी को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed