{"_id":"624ddd01c7cfc575fc2fca0a","slug":"aag-samba-news-jmu257257926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी ब्राह्मणा ड्राई फ्रूट की फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी ब्राह्मणा ड्राई फ्रूट की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग बुझाते दमकल के कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह बीके चंद्रशेखर वॉलनट इंडस्ट्रीज में आग लग गई। फैक्ट्री में विशेष तौर पर अखरोट का काम बड़े पैमाने होता है। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए जम्मू से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 2.00 बजे के करीब गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने इसके बारे में पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक दमकल गाड़ियां पहुंचतीं तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण हो गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। उसके बाद जम्मू से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और लगभग 5 से 6 दमकल की गाड़ियां जम्मू से फैक्ट्री की आग बुझाने के लिए रवाना हुईं और घंटों की मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया गया। उसके बावजूद भी आग घंटों तक धधकती रहे।
आग बुझने के बाद मालूम हुआ कि फैक्ट्री का काफी सारा नुकसान हुआ है, जिसमें ड्राई फ्रूट और मशीनरी को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विदित हो किया इसी फैक्ट्री में 28 अक्टूबर 2021 को आयकर विभाग की कार्रवाई हुई थी। कई घंटे तक आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्री में डेरा डाले रखा था और किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया।
-------
दमकल की 10 गाड़ियाें ने पाया काबू
फैक्ट्री में आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया था कि बाड़ी ब्राह्मणा दमकल विभाग की तीन गाड़ियां काबू नहीं कर पाईं। उसके बाद पुलिस का अमला भी मौके पर पहुंच गया और सांबा से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया। कुल मिलाकर 9 से 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन वह गाड़ियां दोबारा पानी भरने के लिए र्गइं और आग बुझाने के लिए आईं। गाड़ियां आग लगने के आधे घंटे बाद ही मौके पर पहुंच गई। हालांकि फैक्ट्री में कोल्ड स्टोर को ज्यादा नुकसान नहीं आया है। आग का तांडव ज्यादातर कागज के गत्ते होने के कारण हुआ है।