{"_id":"be4796bbefaae7c726a0cc11944c5084","slug":"aadhar-card-camp-closed-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड कैंप बंद, पंजीकरण का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड कैंप बंद, पंजीकरण का काम रुका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिहाड़ी सेंटर में नेशनल पापुलेशन रजिस्ट्रेशन (एनपीआर या आधार कार्ड) नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग सेंटर के चक्कर काटकर बैरंग लौट रहे हैं। संचालकों की ओर से तकनीकी खराबी के कारण कामकाज ठप होने की जानकारी देने वाला नोटिस लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रिहाड़ी स्थित सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण एनपीआर या आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पांच कंप्यूटर से काम चल रहा है, जिनमें से तीन पहले ही खराब हो गए थे। इसके बाद अब बाकी के दो कंप्यूटर भी काम नहीं दे पा रहे हैं।
संचालकों ने इसके बारे में लिख कर लगा दिया है कि तकनीकी खराबी के कारण कामकाज ठप है। उधर, कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। लोगों की मांग की है कि कार्ड बनाने की समय अवधि बढ़ाई जाए।