फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A young man was stabbed to death in a graveyard in Rajori district

कब्रिस्तान में निर्मम हत्या: युवक पर तेजधार चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, 200 लोगों की आंखों के सामने हुई वारदात

Fri, 18 Jul 2025 06:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Jul 2025 06:39 AM IST
सार

वारदात में जान गंवाने वाले मेहराज के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने तेजधार चाकू से कई वार किए हैं। उसने गर्दन, छाती, पीठ और बाजू पर लगातार हमले किए। सीने पर तीन से चार बार हमला किया।

विज्ञापन
A young man was stabbed to death in a graveyard in Rajori district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI Meta

विस्तार

राजोरी जिले में एक महिला को सुपुर्द खाक करने के लिए कब्रिस्तान में एकत्रित लोगों की भीड़ के सामने युवक ने अपने गांव के ही एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसने युवक पर तेजधार चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। दिल दहला देने वाली इस वारदात को उसने करीब 200 लोगों की आंखों के सामने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू भी बरामद कर लिया है। इस घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है।

विज्ञापन

मामला राजोरी जिले में थन्नामंडी पुलिस थाने के अंतर्गत खन्यालकोट का है। इस गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। वीरवार शाम को गांव के करीब 200 लोग उसे दफनाने के लिए गांव के पास बने कब्रिस्तान में ले गए थे। इसमें राजौरी के खेवरा निवासी 28 वर्षीय मेहराज-उद-दीन भी गया था। मृत महिला उसकी रिश्तेदार बताई जा रही है। इसी कारण वह जनाजे में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव को दफनाने की प्रक्रिया चल ही रही थी इसी दौरान खेवरा गांव का ही 24 वर्षीय युवक सफीर अहमद भी पहुंच गया। वहां वह अचानक से मेहराज-उद-दीन के पास गया और अपने साथ लाए तेजधार चाकू से हमला कर दिया। यह वारदात उसने इतनी तेजी से की कि किसी को बचाने का मौका नहीं मिला। मेहराज और सफीर दोनों ही पहले खन्यालकोट में ही रहते थे लेकिन काफी दिनों से वह दोनों खेवरा गांव में रह रहे हैं।

विज्ञापन

हमले में मेहराज-उद-दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जनाजे में शामिल मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जीएमसी राजोेरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

गर्दन, छाती, पीठ पर लगातार किए हमले
वारदात में जान गंवाने वाले मेहराज के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने तेजधार चाकू से कई वार किए हैं। उसने गर्दन, छाती, पीठ और बाजू पर लगातार हमले किए। सीने पर तीन से चार बार हमला किया। इसके चलते युवक का मौके पर ही दम टूटने लगा। इस हालत में अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

सवाल, हत्या क्यों की... आरोपी भी कुछ नहीं बोल रहा
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी सफीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में गम का माहौल है और लोग डरे और सहमे हुए हैं। थन्नामंडी के थाना प्रभारी भी इस संबंध में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रहे।

यह भी पढ़ें: UP: दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed