{"_id":"5847a4d74f1c1b104f448d74","slug":"a-threefold-increase-in-the-number-of-militants-killed-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी: सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी: सरकार
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने लोकसभा में बताया कि जम्मू कश्मीर में इस वर्ष मारे गए आतंकवादियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है जबकि सुरक्षा बलों के जवानों की मौत में 80 फीसदी का इजाफा हुआ है।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि इस वर्ष जम्मू कश्मीर में 140 आतंकवादी मारे गए जबकि पिछले साल 43 आतंकवादी मारे गए थे। उन्होंने कहा कि इस साल आत्मसमर्पण करने वाले या गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की संख्या 76 थी जो पिछले वर्ष की तुलना में सात गुना अधिक है।
पिछले वर्ष 10 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया या उनको गिरफ्तार किया गया। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य में 71 जवान शहीद हुए जबकि 2015 में 39 जवान शहीद हुए थे। 2014 में 47 जवान और 2013 में 53 जवान शहीद हुए थे।