{"_id":"57a21de64f1c1b5a7b2ba75d","slug":"a-thousand-vehicles-stranded-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हिंसा की मार, एक हजार वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हिंसा की मार, एक हजार वाहन फंसे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा की वजह से घाटी जाने वाले वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। मंगलवार रात से लेकर बुधवार दिनभर एक भी वाहन घाटी की तरफ रवाना नहीं हो पाया है। हालांकि श्रीनगर से जम्मू की तरफ करीब पांच सौ वाहनों को आगे बढ़ने दिया गया।
जवाहर टनल के इस पार रामबन जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनाें को रोका गया है। एसएसपी ट्रैफिक संजय कोतवाल के अनुसार घाटी में संवेदनशील हालात की वजह से एक तरफा ट्रैफिक (जम्मू से श्रीनगर) को रोका गया है। जवाहर टनल के आगे हिंसक प्रदर्शन से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। एहतियातन वाहनों को रोका गया है।
टनल के इस तरफ 500 यात्री वाहन और 500 मालवाहक वाहनों को रोका गया है। घाटी के हालात पर नजर रखी जा रही है। वीरवार को यदि हालात सामान्य हुए तो ही श्रीनगर जाने वाले वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रामबन जिले के चंद्रकोट और रामबन शहर के शान पैलेस से वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया है। चंद्रकोट में अधिकांश मालवाहक वाहन रोके गए हैं जबकि यात्री वाहनों की भी लंबी कतार लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि लगातार हिंसा की वजह से सबसे अधिक असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों की ओर से वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की जा रही है। प्रदर्शनकारी हाईवे तक उतर आते हैं और वाहनों पर पथराव शुरू कर देते हैं।
लेथपोरा में प्रशासनिक अधिकारी का वाहन फूंकती भीड़ पर फायरिंग के बाद उपजे हालात को ध्यान में रख कर वाहनों को टनल के इस पार ही रोक दिया गया है। हाईवे की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी की गश्त भी लगातार जारी है।