फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a terrorist found dead in Hajin at Bandipora of north Kashmir

J&K: सुरक्षाबलों ने गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी किया ढेर, पाक का रहने वाला था

Tue, 27 Feb 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
a terrorist found dead in Hajin at Bandipora of north Kashmir
फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के हाजिन इलाके से एक आतंकी का शव बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को यह बॉडी मिली। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भाग निकलने की कोशिश की। हालांकि जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को घेरे रखा।

सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को हाजिन के बोन मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट मिले थे। जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस दौरान इलाके में करीब 10 मिनट तक गोलीबारी की भी आवाजें आ रही थी। इस गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। जिसकी बॉडी आज सुबह सुरक्षाबलों ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया है कि आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। हाल ही में वह लश्कर में शामिल हुआ था। वहीं उसके साथी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed