{"_id":"5a94f73e4f1c1b387b8b8e3b","slug":"a-terrorist-found-dead-in-hajin-at-bandipora-of-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षाबलों ने गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी किया ढेर, पाक का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षाबलों ने गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी किया ढेर, पाक का रहने वाला था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के हाजिन इलाके से एक आतंकी का शव बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को यह बॉडी मिली।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भाग निकलने की कोशिश की। हालांकि जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को घेरे रखा।
सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को हाजिन के बोन मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट मिले थे। जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस दौरान इलाके में करीब 10 मिनट तक गोलीबारी की भी आवाजें आ रही थी। इस गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। जिसकी बॉडी आज सुबह सुरक्षाबलों ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया है कि आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। हाल ही में वह लश्कर में शामिल हुआ था। वहीं उसके साथी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।