{"_id":"64e3cc0438ebaecd82075ef3","slug":"a-suspicious-object-has-been-spotted-alongside-the-highway-at-nagrota-in-jammu-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: सैन्य काफिला उड़ाने की साजिश नाकाम, जम्मू में हाईवे पर मिला आईईडी; अमरनाथ यात्री भी हो सकते थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सैन्य काफिला उड़ाने की साजिश नाकाम, जम्मू में हाईवे पर मिला आईईडी; अमरनाथ यात्री भी हो सकते थे निशाना
Tue, 22 Aug 2023 03:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:31 AM IST
सार
सोमवार देर रात जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई थी। जिसके बाद तुरंत बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया। वस्तु की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
हाईवे पर मिला आईईडी बम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। नगरोटा के पंजगराई इलाके में आईईडी को सड़क किनारे रखा गया था। माना जा रहा है कि आईडी का इस्तेमाल सैनिक काफिले को उड़ाने या फिर अमरनाथ यात्रियों के काफिले को उड़ाने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर देर रात पुलिस का बम निरोधक दस्ता और आतंक रोधी दल ,नगरोटा पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और आईडी को नष्ट कर दिया गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है की हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वास्तु देखी गई थी। इसकी सूचना पाकर बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा बाकी की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है की एक पॉलिथीन में आईडी को नगरोटा के पंजगराई स्थित हाईवे के सड़क किनारे रखा गया था। इस वारदात के बाद पूरे हाईवे पर अलर्ट कर दिया गया है। देर रात तक जम्मू से नगरोटा तक हाईवे पर कश्मीर आने जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई। सूचना पाकर नगरोटा के डीएसपी अकाश कोहली एसएचओ विश्व प्रताप सिंह और एसपी रूरल राहुल चाड़क भी मौके पर पहुंच गए । इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। रात को करीब 1:30 बजे बम निरोधक दस्ते की मदद से आईडी को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
डंप डाटा भी खंगाला
इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। साथ ही इलाके का डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है ताकि पता किया जा सके कि इलाके में किस-किस ने मोबाइल से बात की है।
दो साल पहले भी मिली थी आईईडी
इसी इलाके में दो साल पहले भी अमरनाथ यात्रा के दौरान एक आईईडी बरामद की गई थी। उसे भी समय रहते सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया गया था।