{"_id":"5cf19723bdec2207215a574a","slug":"a-person-missing-as-boat-with-six-capsizes-in-river-lidder-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: तेज हवा की चपेट में आकर लिद्दर नदी में नाव पलटी, टूरिस्ट गाइड लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: तेज हवा की चपेट में आकर लिद्दर नदी में नाव पलटी, टूरिस्ट गाइड लापता
Sat, 01 Jun 2019 02:45 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:45 AM IST
सार
-टूरिस्ट गाइड लापता, दो विदेशी पर्यटकों समेत पांच को बचाया गया
विज्ञापन
नदी में लापता टूरिस्ट गाइड की तलाश करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके के मावूरा गांव के पास लिद्दर नदी में एक नाव के पलट जाने से एक टूरिस्ट गाइड लापता है। नाव में सवार दो विदेशी पर्यटकों समेत पांच को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
तेज हवाओं की चपेट में आकर नाव पलट गई। इसमें छह लोग लोग सवार थे, जिनमें दो विदेशी पर्यटक तथा एक गाइड थे। घटना के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस तथा स्थानीय स्वयंसेवियों की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर पांच को बचा लिया।
विज्ञापन
हालांकि, स्थानीय टूरिस्ट गाइड रउफ अहमद डार (निवासी येनाद गांव) लापता हो गया। डीसी अनंतनाग खालिद जहांगीर ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं जो लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। घटनास्थल पर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन