{"_id":"5a7350a24f1c1b0a7b8b4771","slug":"a-huge-ruckus-in-the-assembly-of-j-k-on-the-slogan-of-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आजादी के नारे पर विधानसभा में भारी हंगामा, नेकां और भाजपा में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आजादी के नारे पर विधानसभा में भारी हंगामा, नेकां और भाजपा में नोकझोंक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां विधायक की मौजूदगी में पुंछ जिले में लगे आजादी संबंधी नारे का मामला वीरवार को भाजपा विधायक ने विधानसभा में उठाया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। भाजपा विधायक सत शर्मा ने मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि नेकां विधायक की मौजूदगी में आजादी के नारे लगे।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी वीडियो क्लिप भी विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को सौंपा। कहा कि मेंढर विधानसभा में नेकां विधायक जावेद राणा की मौजूदगी में कुछ लोगों ने आजादी के नारे लगाए। उन्होंने वीडियो क्लिप सौंपते हुए इसे सदन में दिखाने की मांग की। इसका राणा ने प्रतिवाद किया।
विज्ञापन
कहा कि बार्डर जिले के लोग सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। राजोरी पुंछ के लोग खुशी तथा उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं। पीर पंजाल को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। नेकां के विधायक देवेंद्र राणा ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश की तबाही की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की हालात खराब कर रख दी है। आरोप लगाया कि खोखले नारे तथा वादे से भाजपा ने जम्मू को छला है। भाजपा देशद्रोही तथा राष्ट्र की दुश्मन है। हिंदू-मुसलमानों को लड़ाया जा रहा है।
इस बीच नेकां के अल्ताफ कल्लू ने भी कहा कि रियासत की जनता भाजपा से आजादी चाहती है। इस पर भाजपा के राजीव जसरोटिया, राजेश गुप्ता, आरएस पठानिया, राजीव शर्मा सहित अन्य ने विरोध किया।