{"_id":"59e6e5984f1c1bd0538b822b","slug":"a-dead-body-found-in-shopian-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में गला काटकर शिक्षक की हत्या, आतंकियों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में गला काटकर शिक्षक की हत्या, आतंकियों पर शक
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
शोपियां में मिला शव
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने शोपियां के निकट वाथू इलाके में खून से लथपथ एक युवक का शव देखा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धार दार हथियार के निशान भी थे जिससे आंशका जताई जा रही है कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई होगी। मृत युवक की पहचान शोपियां के ही एजाज अहमद लोन के रूप में हुई है। वह शोपियां के गाटीपोरा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत युवक पेशे से अध्यापक था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही शव मिलने की सूचना मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन