{"_id":"b652a2c744847c77b6a627b104eae42e","slug":"a-dead-baby-found-at-lal-chowk-srinagar-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: कुत्ते के मुंह में नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: कुत्ते के मुंह में नवजात का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
लाल चौक में वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक कुत्ते के मुंह में एक नवजात का शव पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ता नवजात को लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों की निगाह उस पर पड़ी और उन्होंने कुत्ते का पीछा किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेस इन्क्लेव के पास कुत्ता नवजात को छोड़ कर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात का शव न्यूज पेपर में लपेटा गया था।
कोठी बाग के एसडीपीओ फहद टाक ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बाद में शिशु के शव को दफनाया गया। फोटो-सोशल मीडिया
विज्ञापन