{"_id":"5e9702ec8ebc3e6fc94175f5","slug":"a-child-from-bandipora-gave-his-piggy-bank-to-deputy-commissioner-to-fight-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Jindagijaarihai: जिला उपायुक्त गुल्लक थमाकर बोला उबीद, सर इन्हें कोरोना को हराने में लगा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Jindagijaarihai: जिला उपायुक्त गुल्लक थमाकर बोला उबीद, सर इन्हें कोरोना को हराने में लगा दीजिए
Wed, 15 Apr 2020 06:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
8 साल के बच्चे ने जिला उपायुक्त को सौंपी अपनी गुल्लक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस को हराने में जी-जान से जुटा हुआ है। हर कोई अपने-अपने स्तर पर कोशिशें कर रहा है। कोई पीएम केयर्स फंड में आर्थिक मदद दे रहा है तो कोई लोगों को खाना बांट रहा है। इस बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के एक आठ वर्षीय बच्चे ने अपनी गुल्लक जिला उपायुक्त को देकर उसे कोरोना के खिलाफ चल रहे जंग में इस्तेमाल करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
बुधवार को जिला उपायुक्त बांदीपोर शहबाज मिर्जा अपने कार्यालय में काम रहे थे कि तभी वहां एक आठ साल का बच्चा पहुंचता है। उसने शहबाज के सामने अपनी गुल्लक रखी और कहा कि इसमें ईदी के पैसे हैं और मेरे दादा-दादी, मामा-मामी ने जो पैसे दिए हैं, वह जमा हैं। मैं चाहता हूं कि आप इन पैसों को कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
बता दें कि इस बच्चे का नाम मलिक उबीद है और यह नोपुरा का रहने वाला है। यह चौथी कक्षा का छात्र है।